मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट: कल बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज|
72 घंटे से मुंबई में मुसलाधार बारिश का कहर शुरू है, हर जगह जलजमाव की स्थिति बन चुकी है बारिश के कारण हर जगह पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन चुकी है जिस कारण बहुत ही धीरे-धीरे ट्रैफिक चल रहा है | स्कूल कॉलेज तो आज बंद ही थे | सेंट्रल रेलवे लोकल देरी से चल रही है, जिस कारण थाणे स्टेशन पर गर्दी बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है। और वेस्टर्न हार्बर रेलवे भी देरी से चल रही है, और एयरलाइन भी 30 मिनट देरी से चल रही है ,माटुंगा सायन हिंदमाता विक्रोली चेंबूर और अंधेरी सबवे, थाणे में भी पानी भर गया है|
मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट दे दिया गया है कल मुंबई में स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे| मूसलाधार बारिश के चलते गेटवे ऑफ़ इंडिया और मरिन लाइसं के पास भी समुद्र में बहुत बड़ी लहरें, ऊंची लहरें उठ रही है, बारिश का रेड अलर्ट और हाईटाईड भी बताया गया है बारिश के कारण ट्रैफिक बहुत धीमी गति से चल रहा है|

सायन, माटुंगा मैं बारिश के पानी में स्कूल की बस फस चुकी थी , मुंबई पोलिस ने स्कूल के बच्चो को एक एक कर के निकला उस बस में स्कूल स्टाफ और ड्राइवर भी फसे हुए थे | जिन्हें भी मुंबई पोलिस एक एक कर के बाहर निकल कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया | दादर के हिंद माता में भी घुटनो तक का पानी जमा हो चुका है |
वसई विरार और नालासोपारा के शहरी और कृषि क्षेत्र में पानी जमा हो चुका है और कई घरों में पानी घुस चुका है वसई में रोड पर घुटनों तक का पानी जमा हो चुका है जिसके कारण लोगों को चलने में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है और ट्रैफिक जाम हो चुका है इसके कारण ट्राफिक बहुत धीमी गति से चल रहा है। लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने आम जनता को सूचित किया है कि अगर जरूरी काम हो तो ही घर से बाहर निकले।